Saturday, October 10, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल के अजा कन्या कॉलेज हॉस्टल में खाने में मिली इल्लियां, छात्राओं ने कमिश्नर कार्यालय का किया घेराव

​भोपाल:

राजधानी के पंचशील नगर स्थित अनुसूचित जाति (अजा) कन्या कॉलेज के हॉस्टल में भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हॉस्टल की छात्राओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें पानी जैसी पतली सब्जी दी जा रही है और दाल-चावल में इल्लियां निकल रही हैं। इसके अलावा हॉस्टल में लंबे समय से वार्डन न होने के कारण व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।

​कमिश्नर कार्यालय का घेराव

प्रशासनिक लापरवाही से परेशान छात्राओं ने अजाक्स युवा छात्रसंघ के अध्यक्ष लक्ष्य भारतीय के नेतृत्व में अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के कमिश्नर कार्यालय का जोरदार घेराव किया। छात्राओं ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से खाने की घटिया क्वालिटी और कीड़े निकलने की शिकायत कर रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। खाने का स्वाद बेहद खराब होने और किचन में फैली गंदगी के कारण छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है।

​बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव

छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल में भोजन के अलावा पानी, बिजली, वॉशरूम और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी भारी अभाव है। वहीं, जब वे कर्मचारियों से शिकायत करती हैं, तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।

​जल्द समाधान का आश्वासन, चेतावनी

हंगामा बढ़ने के बाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य ने छात्राओं और छात्रसंघ प्रतिनिधियों से मुलाकात कर समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, आजक्स युवा छात्रसंघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हॉस्टल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ, तो छात्रसंघ एक बार फिर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

Hot this week

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

Topics

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img