Saturday, October 10, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल:

राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां एक मेडिकल कॉलेज में काम करने वाली 19 वर्षीय युवती को गुटखा दिलाने के बहाने बहला-फुसलकर ले जाया गया और 5 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

​सब इंस्पेक्टर श्वेता शर्मा ने बताया कि पीड़िता मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई का काम करती है और पारिवारिक विवाद के कारण अपने पति से अलग रह रही थी। गत 3 अक्टूबर को आरोपी अरुण उसे लालघाटी स्थित अपनी बहन के घर ले गया था। आरोपी की बहन के घर लौटने पर दोनों में विवाद हुआ, जिसका फायदा उठाकर पीड़िता किसी तरह वहां से भागी और थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

​दूसरी घटना: बच्ची से बैड टच

दूसरी घटना अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। यहां पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने घर के बाहर खेल रही 8 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ बैड टच किया।

​परिजनों की शिकायत पर अयोध्या नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

Topics

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img