भोपाल:
थाना कजलीखेड़ा पुलिस ने लिफ्ट देने के नाम पर राहगीरों से लूटपाट और झपटमारी करने वाली वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि-विरोधी (बालक) को अभिरक्षा में लिया है और उसके कब्जे से लूटे गए दो कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
यह था पूरा मामला:
फरियादी नरेश थपलियाल (निवासी आईबीडी हालमार्क सिटी) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:15 बजे, जब वे विनीतकुंज तिराहे से लिफ्ट लेकर घर लौट रहे थे, तभी हालीक्रास चौराहे के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उन्हें सेमरी रोड की तरफ ले जाकर जबरन उनका आईफोन-15 प्रो, सैमसंग एस-8 और सोने-चांदी की अंगूठियां झपट लीं। इस दौरान फरियादी बाइक से नीचे गिर गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 304(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।
मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता:
थाना प्रभारी उनि. केशांत शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बोरदा जोड़ क्षेत्र से घेराबंदी कर एक बाल अपचारी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी अर्जुन अहिरवार के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एप्पल आईफोन और एक सैमसंग मोबाइल जप्त कर लिया है। फरार दूसरे आरोपी अर्जुन अहिरवार की तलाश जारी है।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. केशांत शर्मा, उनि. राजेन्द्र सिंह कैन, प्र.आर. 960 चतरसिंह, आर. 89 राजेश जाटव, आर. सचिन धाकड़ और आर. प्रदीप यदुवंशी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।




