Sunday, October 11, 2026
26.3 C
Bhopal

ट्रेन में देशी कट्टा दिखाकर यात्रियों को डराने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, जीआरपी ने किया पर्दाफाश

​भोपाल:

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा जांच के दौरान जीआरपी भोपाल और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ट्रेन संख्या 12616 (जीटीवी एक्सप्रेस) के जनरल कोच में यात्रियों से लड़ाई-झगड़ा कर रहा था और अवैध देशी कट्टा दिखाकर यात्रियों में दहशत फैला रहा था.

​तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है.

  • ​आरोपी का नाम: सुमित भार्गव (उम्र 26 वर्ष), निवासी गंजबासौदा, जिला विदिशा.
  • ​आपराधिक रिकॉर्ड: आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ भोपाल और विदिशा के विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट और गंभीर मामलों के तहत पहले से 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं.
  • ​बरामद सामग्री: 315 बोर का एक देशी कट्टा (कीमत लगभग 28,000 रुपये) और एक जिंदा कारतूस (कीमत लगभग 2,000 रुपये).

​इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जीआरपी जहीर खान और उनकी टीम के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही. 

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

खाटू श्याम दर्शन करने जा रही चौथी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

​भोपाल: सीहोर जिले के चैनल गांव से माता-पिता के साथ...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img