Monday, October 12, 2026
32.9 C
Bhopal

भोपाल: सांदीपनि स्कूलों के डेढ़ लाख बच्चों से छिन सकती है मुफ्त बस सेवा, आज कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव

​भोपाल:

प्रदेश के सांदीपनि विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 1.5 लाख बच्चों को मिलने वाली मुफ्त बस सुविधा जल्द बंद हो सकती है। स्कूल शिक्षा विभाग इस व्यवस्था में बदलाव करने जा रहा है, जिसके तहत अब बस का किराया तय कर अभिभावकों से वसूला जा सकता है। इस अहम प्रस्ताव पर आज होने वाली कैबिनेट बैठक में चर्चा के बाद मुहर लग सकती है।

​कलेक्टर तय करेंगे किराया

प्रस्ताव के अनुसार, राज्य के जिलों में संचालित सांदीपनि विद्यालयों की बसों का किराया तय करने का अधिकार जिला कलेक्टरों को दिया जा सकता है। वर्तमान में प्रदेश के 370 सांदीपनि विद्यालयों में बच्चों को स्कूल लाने और घर छोड़ने के लिए बस सेवा पूरी तरह नि:शुल्क है। लेकिन सरकार इस पर आने वाले खर्च की भरपाई के लिए नियमों में बदलाव की तैयारी में है। हालांकि, कमजोर वर्ग के परिवारों को इसमें छूट मिलेगी या नहीं, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

​कई जिलों में अब तक बसें ही उपलब्ध नहीं

दूसरी ओर, परिवहन व्यवस्था को लेकर भी बड़ा सवाल बना हुआ है। प्रदेश के 19 जिलों में सांदीपनि स्कूलों के डेढ़ लाख बच्चों को अभी तक बस सुविधा का लाभ मिल ही नहीं रहा है, क्योंकि कई स्कूलों में बसें उपलब्ध ही नहीं हैं। ऐसे में देखना होगा कि सरकार बिना बस वाले स्कूलों के लिए पहले वाहन की व्यवस्था करती है या शुल्क वसूली का नियम लागू करती है।

​कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर भी होगी चर्चा

आज होने वाली कैबिनेट बैठक में इसके अलावा मैहर, पांढुर्णा, निवाड़ी और मऊगंज नए जिलों में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय खोलने और नए पद सृजित करने के प्रस्ताव पर भी फैसला हो सकता है। साथ ही, ‘सेवा संकल्प अभियान’ की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: मॉर्निंग वॉक पर निकले सेना के रिटायर्ड हवलदार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

​भोपाल: गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक...

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

Topics

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img