Tuesday, October 20, 2026
24.6 C
Bhopal

इंदौर के एमआईजी में सनसनीखेज वारदात: रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने चलाई गोली, युवक घायल; पिता-पुत्र हिरासत में

​इंदौर:

​शहर के एमआईजी इलाके के कृष्णबाग कॉलोनी में सोमवार देर रात मामूली बात पर खूनी संघर्ष हो गया। रास्ता देने को लेकर हुए विवाद के बाद एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें रक्षित नाम के एक युवक के पेट में गोली लग गई। घायल युवक को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी फौजी का हाथ में पिस्टल लेकर लोगों को धमकाते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

​घटना की शुरुआत तब हुई जब आरोपी रिटायर्ड फौजी नीरज का बेटा केशव वहां से गुजर रहा था। रास्ते में कुछ महिलाएं और लड़कियां कुर्सियां लगाकर बैठी थीं और रास्ता देने की बात पर केशव का उनसे विवाद हो गया। इसके बाद केशव ने घर पहुंचकर अपने पिता को पूरी बात बताई। बेटे की बात सुनते ही गुस्साए नीरज अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद लोगों को गालियां दीं और दो से तीन राउंड फायर कर दिए, जिसमें एक गोली रक्षित को जा लगी।

​वारदात की सूचना मिलते ही एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रिटायर्ड फौजी नीरज और उसके बेटे केशव को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है, और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी जांच की जा रही है।

Hot this week

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साढ़े 15 लाख की ठगी, व्हाट्सएप मैसेज से बिछाया जाल

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक निजी...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

कोलार में 5 करोड़ की लागत से बने कान्हाकुंज फोरलेन का लोकार्पण, 5 लाख आबादी को राहत

​भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय...

Topics

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img