Thursday, November 5, 2026
28.2 C
Bhopal

इंदौर में लोकायुक्त की कार्रवाई: पानी के टैंकर का बिल पास कराने के एवज में 5 हजार की घूस लेते सब इंजीनियर ट्रैप

इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के जोन-13 में पदस्थ सब इंजीनियर हर्ष गहलोत को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी ने पानी के टैंकर के तीन महीने के बकाया बिल का भुगतान कराने के लिए लॉगबुक के सत्यापन के नाम पर 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

लॉगबुक सत्यापन के एवज में मांगी थी घूस शिकायतकर्ता सोहेल पटेल (निवासी नायता मुंडला) ने अपना पानी का टैंकर नगर निगम में अटैच कराया था। उनके तीन महीने के 1.12 लाख रुपए के बकाया बिल के भुगतान के लिए लॉगबुक का सत्यापन होना था। आरोप है कि इसी काम के एवज में सब इंजीनियर हर्ष गहलोत ने 6 हजार रुपए मांगे थे, बाद में सौदा 5 हजार रुपए में तय हुआ था।

लोकायुक्त एसपी के निर्देश पर बिछाया जाल परेशान होकर सोहेल पटेल ने मामले की शिकायत लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय से की थी। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से चाणक्यपुरी चौराहे पर हनुमान मंदिर के सामने ट्रैप कार्रवाई की। टीम ने आरोपी को शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज लोकायुक्त ने आरोपी सब इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम, 2018 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई से निगम दफ्तरों में हड़कंप मच गया है।

Hot this week

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

भोपाल में बस से एक किलो चरस जब्त, केरल का युवक गिरफ्तार

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की...

Topics

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

भोपाल में बस से एक किलो चरस जब्त, केरल का युवक गिरफ्तार

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की...

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img