Saturday, November 7, 2026
25 C
Bhopal

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। चार युवकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 40 फीट गहरे पानी से भरे कुएं में जा गिरी।

कार में प्रेम सिंह लोधी और ज्ञान सिंह लोधी सहित कुल चार लोग सवार थे। पानी में गिरते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और कार के आगे का शीशा तोड़कर चारों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि चारों युवकों को तैरना आता था, जिससे वे पानी में डूबने से बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी युवकों को सुरक्षित निकाला और क्रेन की मदद से कार को भी बाहर खींच लिया।

अवैध डंपरों पर फूटा गुस्सा हादसे के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से दौड़ रहे भारी वाहनों को लेकर रोष फैल गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने आरोप लगाया कि निपानिया जाट से कनेरा मार्ग पर रात के समय गिट्टी और मुरम से भरे डंपर बेखौफ दौड़ते हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक साल पहले कलेक्टर और एसपी से लिखित शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई के बजाय उन्हें सिर्फ धमकियां मिलीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से डंपरों के दस्तावेजों की जांच कर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

Topics

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img