Saturday, November 7, 2026
25 C
Bhopal

विदिशा में 3 लाख की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़े तार

विदिशा। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत शमशाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लटेरी-शमशाबाद रोड पर ग्राम कोलुआ के पास घेराबंदी कर स्कूटी सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 29.94 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी गई है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश तवर (20), निवासी झालावाड़ (राजस्थान) और सौरभ राजपूत (24), निवासी विदिशा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ब्राउन शुगर दो अलग-अलग पैकेट में छिपाकर रखी गई थी। आरोपियों के पास से बिना नंबर की एक स्कूटी, 24 हजार 250 रुपए नकद और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए पूरे सामान की कुल कीमत करीब 4.44 लाख रुपए है।

पुलिस अब दोनों तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके। यह पता लगाया जा रहा है कि यह खेप राजस्थान से कहां सप्लाई की जानी थी और इसमें कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने में दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img