मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में दीपावली के पावन अवसर पर महापूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पूजा-अर्चना में भाग लिया और उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई दी।
उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।







