Monday, November 9, 2026
30.9 C
Bhopal

7 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ भाजपा पार्षद का पति गिरफ्तार, जेल भेजा

​हरदा। सिराली थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी नारायण बांके (42) निवासी ग्राम बंदीमुहाड़िया है, जो भाजपा पार्षद रेखा बांके का पति बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1 लाख रुपये कीमत की ड्रग्स, पल्सर बाइक और मोबाइल सहित कुल 2.25 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। रविवार को अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को 20 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

​थाना प्रभारी सीताराम पटेल के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी हरदा से बीड़ रोड होते हुए बाइक से ड्रग्स की खेप लेकर जा रहा है। पुलिस, पुलिस लाइन और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बीड़-रोलगांव मार्ग पर नहर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध पल्सर सवार को रोका। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से दो पारदर्शी थैलियों में रखी 7 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल में जुटी है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और क्षेत्र में किसे सप्लाई करने जा रहा था।

Hot this week

नागझिरी चौराहे पर दुकान और मकान में लगी भीषण आग, बुजुर्ग गंभीर, लाखों का नुकसान

उज्जैन। नागझिरी चौराहे पर सोयाबीन प्लांट के सामने रविवार...

पटाखे की चिंगारी से बंद मकान में लगी भीषण आग

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ की महालक्ष्मी पूजा

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में दीपावली...

धनतेरस पर दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में हाथ की सफाई: ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने उड़ाए 9 लाख के जेवर

माढ़ोताल: त्योहार की गहमागहमी के बीच आईटीआई चुंगीनाका स्थित...

Topics

नागझिरी चौराहे पर दुकान और मकान में लगी भीषण आग, बुजुर्ग गंभीर, लाखों का नुकसान

उज्जैन। नागझिरी चौराहे पर सोयाबीन प्लांट के सामने रविवार...

पटाखे की चिंगारी से बंद मकान में लगी भीषण आग

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ की महालक्ष्मी पूजा

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में दीपावली...

भोपाल से लौट रहे युवक को डंपर ने रौंदा, मौत; चचेरा भाई घायल

भोपाल। राजधानी घूमकर अपने गांव लौट रहे एक 18...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img