Tuesday, November 24, 2026
26.1 C
Bhopal

न्यू देवास में वाहन खड़ा करने के विवाद में बवाल, पिस्टल-तलवार लेकर पहुंचे बदमाशों ने की तोड़फोड़

देवास। न्यू देवास इलाके में सोमवार रात गोदाम के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने पिस्टल और तलवारें लहराकर टॉवर कंपनी के कर्मचारियों को धमकाया और तीन पिकअप वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। आरोपियों ने वाहनों में आग लगाने की भी कोशिश की। पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

कंपनी कर्मचारी मनीष शर्मा ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ गोदाम के सामने पिकअप वाहन खड़े कर सामान अंदर रख रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने वाहन खड़ा करने पर आपत्ति जताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। उस समय मामला शांत हो गया और वे लोग चले गए, लेकिन करीब पांच मिनट बाद वे फिर लौट आए। इस बार उनके हाथों में पिस्टल और तलवारें थीं।

छत पर चढ़कर कर्मचारियों ने बचाई जान हथियार देख घबराए कर्मचारियों ने गोदाम का दरवाजा बंद कर लिया और छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई। आरोप है कि एक बदमाश ने कर्मचारियों पर पिस्टल तान दी, जबकि अन्य साथियों ने पत्थर मारकर तीनों पिकअप वाहनों के कांच तोड़ दिए और लकड़ी से उनमें आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। बीएनपी थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने बताया कि दोनों पक्ष परिचित हैं और वाहन पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले में क्रॉस कायमी कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

बिना लिंक खोले और ओटीपी बताए सैलून संचालक के खातों से 1.90 लाख पार

जबलपुर। बिना किसी अनजान लिंक पर क्लिक किए और...

मप्र में देर रात 26 पुलिस अफसरों के तबादले, एक आईपीएस व 25 डीएसपी बदले

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने सोमवार...

Topics

बिना लिंक खोले और ओटीपी बताए सैलून संचालक के खातों से 1.90 लाख पार

जबलपुर। बिना किसी अनजान लिंक पर क्लिक किए और...

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img