भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी घाट पर बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिवशक्ति नगर निवासी अन्नू उर्फ अनुज श्रीवास (21) के रूप में हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
सिर के पास मिले खून से सने दो पत्थर सुबह करीब 9 बजे पास की मल्टी में रहने वाले एक व्यक्ति ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची छोला पुलिस और एफएसएल (FSL) टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। जांच में सामने आया है कि युवक की पीठ और गर्दन पर धारदार हथियार से दो वार किए गए हैं। इसके अलावा, सिर को पत्थर से कुचला गया है—पुलिस को शव के सिर के ठीक ऊपर दो पत्थर पड़े मिले हैं।
हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस एसआई मोहनलाल ने बताया कि मृतक वीरसिंह का बेटा था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की हत्या यहीं की गई या कहीं और मारकर शव यहां फेंका गया है।




