Friday, November 27, 2026
26.5 C
Bhopal

एमपी नगर में 3.10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, उज्जैन से लाता था खेप

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर जोन-1 में कार्रवाई करते हुए 3.10 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी एलआईसी ऑफिस के सामने स्थित शिव मंदिर के पीछे खाली मैदान में ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमपी नगर जोन-1 में एक युवक मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जींस की जेब से एक पारदर्शी पन्नी में सफेद क्रिस्टल जैसा पदार्थ मिला, जिसकी जांच करने पर उसके एमडी होने की पुष्टि हुई।

पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहांगीराबाद के जिंसी चौराहा निवासी 26 वर्षीय मोनिस कुरैशी पिता मुजीब कुरैशी के रूप में हुई है। दसवीं तक पढ़े मोनिस ने पूछताछ में बताया कि वह उज्जैन से एमडी लाकर भोपाल में सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल और वॉट्सऐप चैट खंगाल रही है, ताकि उज्जैन के मुख्य सप्लायर और शहर के खरीदारों तक पहुंचा जा सके।

Hot this week

मुबारकपुर जोड़ पर तेज रफ्तार थार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, बहनोई की हालत गंभीर

भोपाल। परवलिया सड़क थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर जोड़ पर...

चोरी के 18 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी, भोपाल से आकर दिया था वारदात को अंजाम

देवास। मोतीबंगला इलाके में सूने मकान का ताला तोड़कर...

बस बॉडी बनाने के नाम पर 2.24 करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

इंदौर। विजय नगर पुलिस ने बस बॉडी निर्माण के...

Topics

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img