Friday, November 27, 2026
21.1 C
Bhopal

विदिशा जिले का पहला डिजिटल मालखाना कुरवाई थाने में शुरू, अब क्यूआर कोड से होगी जब्त सामान की निगरानी

विदिशा/कुरवाई। पुलिस कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में विदिशा जिले का पहला डिजिटल मालखाना (ई-मालखाना) कुरवाई थाने में शुरू हो गया है। भोपाल (देहात) जोन की पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रुचिवर्धन मिश्र ने एसपी रोहित काशवानी की मौजूदगी में इसका शुभारंभ किया। पुलिस मुख्यालय की एससीआरबी (SCRB) शाखा की इस पायलट परियोजना से अब जब्त सामान के रखरखाव में पूरी पारदर्शिता आएगी।

हर सामान की होगी अलग डिजिटल पहचान नई व्यवस्था के तहत थाने में जब्त किए जाने वाले हथियार, मादक पदार्थ, वाहन और अन्य सामग्रियों का रिकॉर्ड पारंपरिक रजिस्टर के साथ-साथ डिजिटल सिस्टम में भी दर्ज रहेगा। प्रत्येक जब्त वस्तु और उसे रखने वाले बॉक्स पर बारकोड व क्यूआर (QR) कोड लगाया जाएगा। सॉफ्टवेयर में सामान की फोटो, विवरण और संबंधित दस्तावेज अपलोड होने से किसी भी वस्तु को ढूंढना बेहद आसान हो जाएगा।

अदला-बदली और गुम होने की आशंका होगी खत्म ई-मालखाना प्रणाली में सामान के हर लेन-देन का डिजिटल लॉग तैयार होगा। किस अधिकारी ने सामान जमा किया, कब बाहर निकाला और कब वापस रखा—इसका पूरा ब्योरा सिस्टम में दर्ज रहेगा। इससे सामान के गुम होने या अदला-बदली की गुंजाइश खत्म होगी और साक्ष्यों की सुरक्षा (चेन ऑफ कस्टडी) मजबूत बनेगी।

जांच और अदालती कामकाज में आएगी तेजी इस पहल से विवेचकों, न्यायालय और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) को समय पर साक्ष्य उपलब्ध कराने में बड़ी सहूलियत मिलेगी, वहीं स्टॉक रजिस्टर और ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने में भी समय की बचत होगी। शुभारंभ अवसर पर आईजी ने सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में एसडीओपी कुरवाई रोशनी सिंह, थाना प्रभारी आरके मिश्र सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Hot this week

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है सेवा विस्तार, विदाई परेड की तैयारियां अचानक रोकी गईं

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना...

अस्थि विसर्जन के दौरान विवाद: परिवार ने पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट व युवक के अपहरण के आरोप

भोपाल (बैरसिया)। बैरसिया तहसील के ग्राम कड़ैयाशाह में पारधी...

एमपी नगर में 3.10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, उज्जैन से लाता था खेप

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर जोन-1 में कार्रवाई...

मुबारकपुर जोड़ पर तेज रफ्तार थार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, बहनोई की हालत गंभीर

भोपाल। परवलिया सड़क थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर जोड़ पर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img