Sunday, May 3, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल की दो बिल्डिंग में भीषण आग

राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह दो बिल्डिंगों में भीषण आग लग गई। सबसे पहले सुबह 6 बजे जेल पहाड़ी स्थित उद्यमिता भवन में बड़ी आग लगी। इसके कुछ देर बाद ही एमपी नगर की एक प्राइवेट बिल्डिंग में आग लग गई। दोनों जगह आग पर काबू पाने में पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों को खासी मशक्कत करना पड़ी। उद्यमिता भवन में MPIDC के ऑफिस में लगी आग पर करीब 3 घंटे में काबू पा लिया गया, लेकिन चिंगारी दोपहर तक निकलती रही। 30 से ज्यादा दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया।जेल पहाड़ी स्थित उद्यमिता भवन में MPIDC (एमपी इंस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) का ऑफिस है। इसमें सुबह आग लग गई। आग से फर्नीचर, एसी-कूलर, पंखे, जरूरी दस्तावेज आदि जलकर राख हो गए। हालांकि, आग बुझाने के बावजूद धुआं निकल रहा है। इस कारण किसी को भी भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है। फायर ऑफिसर रामेश्वर नील ने बताया, आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। करीब 20 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस की दमकलें भी आग पर काबू पाने में लगी रही।

Hot this week

इंदौर: छावनी में नकली ब्रांडेड कपड़ों के बड़े जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के छावनी क्षेत्र में पुलिस ने एक...

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

Topics

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img