Saturday, November 7, 2026
22.2 C
Bhopal

लड़की की आवाज निकालकर ठगे 58 लाख

साइबर क्रिमिनल ने भोपाल के कॉन्ट्रैक्टर को झांसा देकर 58 लाख से ज्यादा रुपए ठग लिए। आरोपी ऐप के जरिए महिला की आवाज निकालकर बात करता था। उसने कॉन्ट्रैक्टर को बियर बार में निवेश कर पैसे डबल करने का झांसा दिया। फिर उससे चार अलग-अलग खातों में पैसे जमा करा लिए। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी सेक्स रैकेट में फंसाने की धमकी देने लगा। मामला 2018-2019 के बीच का है। लेकिन पीड़ित को हाल ही में आरोपी की सच्चाई का पता चला जिसके बाद उसने राजधानी के कोहेफिजा थाने में मामला दर्ज कराया है।SI रामकरण ने बताया कि जैन नगर, लालघाटी में रहने वाले रतनलाल (40) पुत्र रामस्वरूप सरकारी कॉन्ट्रैक्टर हैं। जुलाई 2018 में उनके पास एक कॉल आया। कॉलर ने खुद का नाम दीप्ति सिंह बताया और कहा कि वो भोपाल के एमपी नगर में बियर बार खोलना चाहती है। जिसमें जोरदार मुनाफा है। आप पार्टनर बन जाएं। धंधे में जो पैसा लगाएंगे, उसका दोगुना ब्याज दिया जाएगा।लड़की बनकर कॉन्ट्रैक्टर को फांस लियारतनलाल झांसे में आ गए। दीप्ति ने पहली बार उनसे 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहा। जिसे उन्होंने कर दिया। करीब 15 दिन बाद उसने करीब 10 लाख रुपए इसी तरह से बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। इस बीच, दोनों के बीच फोन पर बातें होती रहीं। दोनों की दोस्ती हो गई।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img