Saturday, November 7, 2026
22.2 C
Bhopal

भोपाल में रामनवमी पर धूम:दो साल बाद मंदिरों में मनाया जा रहा राम का जन्मोत्सव; मंदिरों में उमड़ी रामभक्तों की भीड़

करीब दो साल बाद भोपाल में रामनवमी धूमधाम से मनाई जार ही है। भोपाल में करीब दो साल बाद राम के जन्मोत्सव पर मंदिरों में सुबह से भीड़ नजर आई। चैत्र शुक्ल नवमी रविवार को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी महोत्सव के रूप में शहर भर में मनाया जा रहा। सुबह से ही श्रीराम मंदिरों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे। कहीं भंडारे तो कहीं लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते झूमते नजर आए। खटलापुरा और मां वैष्णो धाम आदर्श नौ दुर्गा मंदिर में राज दरबार में विशेष सजावट की गई। मंदिरों में मंदिर काफी संख्या में दीपक जलाए गए।राम नवमी के एक दिन पहले से ही शहर में मंदिरों को सजाया गया। चैत्र नवरात्र के समापन अवसर पर तलैया के श्रीराम मंदिर में सुबह से ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सूरज डूबते ही सवा सौ दीपक जलाए गए। रविवार सुबह भगवान का पंचामृत स्नान किया गया। भक्ति संगीत और दोपहर में भगवान श्रीराम के जन्म पर विशेष आरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया।करीब दो साल बाद लोगों को मंदिर में राम नवमी बनाने का अवसर मिला है। ऐसे में मंदिर को भव्य स्वरूप में सजाया गया है। करोंद के संकटमोचन हनुमान मंदिर, आनंद नगर स्थित श्रीराम मंदिर, पीपल चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर, बिड़ला मंदिर और टीटी नगर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में अखंड रामायण और सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। यहां पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img