MP में पोर्न एडिक्शन का खतरनाक ट्रेंड:काउंसलर्स के पास आ रहे 10 में 4 लोग 55+ उम्र वाले, यह फैमिली के लिए खतरे की घंटीभोपाल3 घंटे पहलेलेखक: संदीप राजवाड़ेमध्यप्रदेश के लोगों में पोर्न वीडियो देखने की लत बढ़ती जा रही है। ऐसे वीडियो देखने वालों में उम्रदराज लोग भी शामिल हैं। इसकी जानकारी भोपाल में मनोवैज्ञानिकों और फैमिली काउंसलर से बात करने पर मिली है। उन्होंने बताया कि उनके पास बीते कुछ समय से मोबाइल एडिक्शन और पोर्न वीडियो देखने से जुड़े केस पहुंच रहे हैं।बीते 6 महीनों में अस्पताल और काउंसलर के पास औसतन 100 में से 40 मामले मोबाइल पर पोर्न देखने की लत से जुड़े आए। चिंता वाली बात ये है कि पोर्न देखने वालों में 55 साल से ज्यादा उम्र के लोग भी शामिल हैं। इसके कारण अधिक उम्र वालों के परिवार में विवाद हो रहे हैं। इस लत को दूर करने के लिए अब फैमिली मेंबर उन्हें डॉक्टरों और काउंसलरों के पास लेकर पहुंच रहे हैं।




