आमजन की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र बोट क्लब पर थाना श्यामलाहिल्स के सहायता केन्द्र का शुभारंभ डीसीपी जोन 3 श्री रियाज इक़बाल द्वारा आज शाम किया गया। बोट क्लब पर दिनो दिन बढ़ रही भीड़भाड़ को देखते हुए पुरानी कंडम हो चुकी यातायात चौकी का उन्नयन कर सहायता केन्द्र शुरु किया गया।




