Tuesday, May 5, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल में प्यार में धोखा:गलफ्रेंड से दुष्कर्म के बाद आरोपी का शादी से इनकार

भोपाल में एक लड़की ने अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कराया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर गर्लफ्रेंड से दुष्कर्म करने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की को प्रेमी के किसी और जगह सगाई करने का पता चला तो उसने प्रेमी के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर दी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली 24 साल की लड़की घर पर रहकर मां की देखभाल करती है। उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले तरुण राजपूत से फरवरी 2021 में दोस्ती हुई थी। तरुण एक कंपनी में जॉब करता है। दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। तरुण ने शादी करने का वायदा किया। उसकी बातों में आकर वह 1 मार्च 2021 को उससे मिली। अकेला पाकर उसने उससे दुष्कर्म किया। वह 31 दिसंबर 2021 तक उससे दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद उसने मिलना बंद कर दिया। दो दिन पहले उसे पता चला कि तरुण ने कहीं और सगाई कर ली है। वह तरुण से मिलने गई। उसने कहा कि प्यार उससे और शादी किसी और से क्यों? तरुण ने किसी भी तरह से संबंध बनाए रखने से मना कर दिया। उसने धमकाते हुए कहा कि वह तो अपनी मर्जी से शादी करेगा। अगर वह बीच में आएगी तो उसे जान से मार देगा। तरुण की बातें सुनकर उसने घर पर परिजनों को इसके बारे में बता दिया। इसके बाद उसने रविवार रात तरुण के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img