Saturday, November 7, 2026
20.5 C
Bhopal

महिला सुरक्षा के मद्देनजर ऊर्जा डेस्क संचालकों की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

महिला सुरक्षा एवं सहायता हेतु थानों मे संचालित ऊर्जा/महिला डेस्क संचालकों की आज दिनांक 12/04/2022 को कमिश्नर महोदय के दिशा निर्देशन मे पुलिस उपायुक्त मुख्यालय महोदय की अध्यक्षता मे कमिश्नर कार्यालय मे समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री विनीत कपूर द्वारा संबोधन उपरांत समस्त ऊर्जा हेल्प डेस्क संचालकों से ऊर्जा डेस्क पर उपलब्ध संसाधनों के बारे में विचार विमर्श किया गया एवं सामुदायिक पुलिसिंग को थाना स्तर पर मजबूत बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए, जिसमें शक्ति समिति को नगर रक्षा समिति के माध्यम से जोड़कर जन जागरूकता कार्यक्रम शिविरों तथा मीटिंग का आयोजन करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए एवं कहा कि महिला संबंधी अपराधों को रोकने के लिए थाना स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम कर अपराधों में रोकथाम की जा सकती है। उक्त बैठक मे नगरीय क्षेत्र भोपाल के ऊर्जा डेस्क संचालक, थाना प्रभारी, एनजीओ संचालक एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img