आरोपियों द्वारा अपना एप तथा सोशल नेटवर्किंग साईटस पर जियो फाईनेंस कम्पनी में जॉब दिलाने का ऐड दिया जाता है । आरोपियों द्वारा जियो फाईनेंस कम्पनी में जॉब के लिये मोबाईल फोन पर इन्टरव्यू लिया जाता है । आवेदक को मेल पर जियो फाईनेंस कम्पनी में सेल्स ऑफिसर के पद पर जॉइनिंग लेटर भेजा जाता है जिससे आवेदक को लगता है कि उसे जॉब मिल गई है । फिर आवेदक से आरोपीगण द्वारा समूह लोन दिलाने के लिये महिलाओ के समूह बनाने का कहा जाता है । आवेदक के द्वारा महिला समूह बनाया जाता है और महिलाओं को लोन देने के लिये उनसे डॉक्यूमेन्ट लेते है जिससे उन्हे लगता है कि लोन मिल जायेगा । आवेदक द्वारा महिलाओं से महिला समूह लोन देने के नाम पर लोन का 1.5 इंटरेस्ट व प्रोसेंसिंग फीस के नाम पर पैसा आरोपियों के द्वारा दिये गये फर्जी अकाउंट में ट्रांसफर कर देता है । आरोपीगण द्वारा लोन नही दिया जाता है और अपना मोबाईल भी बंद कर लेते है । आरोपीगण द्वारा फर्जी अकाउंट में आये पैसो को सीएससी सेन्टर के संचालक से सांठगांठ कर पैसे एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर केश निकाल लेते है । आरोपियों द्वारा अभी तक विभिन्न लोगो से लगभग 15 लाख रूपये की धोखाधडी की गई है । भोपाल:- दिनांक 12 मार्च 2022 – वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस उपायुक्त (DCP) अपराध – श्री अमित कुमार, अति. पुलिस उपायुक्त श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सायबर श्री अक्षय चौधरी के दिशा निर्देशन में सायबर क्राइम ब्रान्च जिला भोपाल की टीम द्वारा फरियादी को जियों फाईनेंस कम्पनी में फर्जी नोकरी दिलाकर, महिला समूह को लोन दिलाने के नाम पर फरियादी के साथ 91500/-रूपये की ठगी करने वाले तीन सायबर ठगो को किया गिरफ्तार । *घटनाक्रम:-* आवेदक राधेश्याम जायसवाल निवासी भोपाल द्वारा नोकरी डॉट कॉम पर अपना रिज्यूम डाला था, दिनांक 04/09/2021 को अज्ञात मोबाईल नम्बर से फोन आया जिसने स्वयं को जियों फाईनेंस कम्पनी के एच.आर. डिपार्टमेन्ट से बात करने का बताया । फ्रॉडेस्टर ने आवेदक का फोन पर इंटरव्यू लेकर, आवेदक को सेल्स ऑफिसर के पद पर सिलेक्शन का बताकर तथा फर्जी जॉइनिंग लेटर व आईडी कार्ड भेज कर प्रतिमाह 28,000/-रूपये सेलरी देने का बोला तथा मैनेजर को रिपोर्ट करने को कहा । मैनेजर द्वारा आवेदक को कम्पनी द्वारा महिला समूह बनाने का बताया तथा बताया कि एक महिला को 1 से 3 लाख रूपये तक का लोन दिया जायेगा जिनसे प्रोसेसिंग फीस व लोन का 1.5 % इंटरेस्ट लगेगा । फ्रॉडेस्टर द्वारा आवेदक से महिलाओं का समूह बनवाकर तथा उनसे प्रोसेसिंग फीस व लोन का 1.5 % इंटरेस्ट के नाम पर पैसे जमा करा लिये जाते और लोन नही दिया जाता है और मोबाईल नम्बर भी बंद कर लेते है, इस प्रकार आवेदक से जॉब देकर लोन दिलाने के नाम पर कुल 91,500/-रूपये की ठगी की गई । शिकायत आवेदन की जांच उपरांत आये तथ्यों एंव बैंक से प्राप्त जानकारी के आधार पर बैंक खाता एंव मोबाईल नंबर के उपयोगकर्ताओं के विरूद्ध अपराध क्रमांक 49/2022 धारा 419, 420 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । *तरीका बारदात:-* आरोपी अपना एप, नोकरी डॉट कॉम आदि एप से लोगो के नम्बर निकालकर उन्हे फोन कर जियो फाईनेंस कम्पनी के एच.आर. डिपार्टमेन्ट से बात करने का बताकर तथा उन्हे जॉब देकर जॉईनिंग लेटर व आईडी कार्ड भेजकर सेल्स ऑफिसर की पोस्ट पर नियुक्त करता है । फिर जियों फाईनेंस कम्पनी का फील्ड मैनेजर बनकर उन्हे महिला समूह बनाने का बोलता है एवं उन्हे 01 से 03 लाख रूपये तक प्रत्येक महिलाओ को समूह लोन देने का बताता है । फरियादी द्वारा महिला समूह बना लेने पर उन प्रत्येक महिलाओं से प्रोसेसिंग फीस व लोन का 1.5% इंटरेस्ट कलेक्ट कर उन्हे फ्रॉड खातो में ट्रांसफर करवाकर तथा फोन पे के माध्यम से सीएससी सेन्टर से कमीशन देकर पैसा कैश निकाल लेते है। *पुलिस कार्यवाही:-* सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात् त्वरित कार्यवाही कर तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से बड़ौत बागपत एवं नोएडा उ.प्र. से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच एण्ड्रोइड मोबाईल फोन, चार की-पेड मोबाईल फोन, तीन बैंक चेकबुक, एक बैंक पासबुक, सात बैंक एटीएम कार्ड, दस सिम व अन्य दस्तावेजो को जप्त किया गया हैं । *पुलिस टीम:-* उनि विवेक आर्य, सउनि चिन्ना राव, आर. 3572 जितेन्द्र मेहरा, आर. 3521 अजीत राव लहरी एवं आर. 259 सुरेन्द्र सिंह *गिरफ्तार आरोपी का विवरण-* क्र. नाम पता शिक्षा जाहिरा व्यवसाय आपराधिक रिकार्ड 1 रजत निवासी दिलीप विहार, बड़ौत जिला बागपत उ.प्र. B.Sc. पास कॉलिंग कर्ता नही 2 रोहित पाण्डे उर्फ इन्द्रमणि पाण्डे निवासी मोरना गांव सेक्टर -35 थाना सेक्टर-24 नोएडा उ.प्र. B.A. पास फ्रॉड खाता धारक नही 3 मोहम्मद शाकीब निवासी पट्टी चौधरान शिवपुरी बड़ौत जिला बागपत उ.प्र. 12वी पास सीएससी सेन्टर संचालक नही *एडवायजरी-* वर्तामान में सायबर ठगो द्वारा जॉब दिलाने व समूह लोन दिलाने के नाम पर फोन किया जाता है, फिर फर्जी जॉब देकर उनके जरिये अपने क्षेत्र में महिलाओं के समूह बनाने का बोलकर तथा उन्हे महिला समूह लोन देने का लालच देकर, लोन की प्रोसेसिंग फीस व लोन का 1.5% ब्याज अपने फर्जी खाते में ट्रांसफर करा लेते है और पीडित को किसी प्रकार का कोई लोन उपलब्ध नही कराते । किसी भी नम्बर से जॉब के लिये आये फोन व लोन दिलाने वालो पर विश्वास न करें एवं विश्वसनीयता की जांच करने के उपरांत ही अपनी जानकारी शेयर करें । निम्न बातों का हमेशा ध्यान रखेः- 1. ऑनलाईन साईटो पर जॉब के लिये रजिस्टेशन करने से पहले उन साईटो के बारे मे अच्छे से जानकारी प्राप्त करे। 2. जॉब देने वाली कम्पनी की सत्यता की जानकारी प्राप्त कर ले । 3. अज्ञात मोबाईल न. से जॉब के नाम पर आने वाले फर्जी कॉलो से सावधान रहे । 4. किसी भी अंजान खातो मे पैसे ऑनलाईन पैसे ट्रांसफर ना करे । 5. कम्पनी के द्वारा दिये गये मेल आई.डी. व इंटरव्यूह लेटर व जॉइनिंग लेटर की सत्यता के बारे मे जांच कर ले । 6. कम्पनी के बारे में स्वयं ऑथोराईज्ड कम्पनी के ऑफिस जाकर जॉब के बारे मे कन्फर्म करे । 7. किसी भी कम्पनी मे लॉन के लिये एप्लाई करने से पहले कम्पनी के बारे मे जॉच कर ले । 8. लॉन के लालच मे ना आये बैंक जाकर ही लॉन को एप्लाई करे । नोटः- सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 155260 पर दे ।




