Sunday, September 6, 2026
22.1 C
Bhopal

हनुमान जयंती जुलूस के ऐलान से काजी-मौलवी बेचैन

खरगोन दंगे को लेकर भोपाल के शहर काजी मुश्ताक अली नदवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिला। शहर काजी ने कहा कि खरगोन में एक तरफा कार्रवाई हो रही है। उन्होंने पत्थर किसने फेंके इसके सबूत भी दिए। उन्होंने कहा कि भोपाल में बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठन 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर इतवारा, बुधवारा से जुलूस निकालने की चेतावनी दे रहे हैं। रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। यह इलाके संकरे और संवेदनशील हैं। जिससे वर्ग विशेष में भय एवं बेचैनी का माहौल व्याप्त है।उन्होंने गृहमंत्री को बताया कि एमपी में मकान एवं दुकानें तोड़ने की जो प्रथा चालू है, वह कानूनी और मानवीय आधार पर उचित नहीं है। क्योंकि एक व्यक्ति विशेष के जुर्म की सजा उसका मकान दुकान तोड़कर उसके माता-पिता और मासूम बीवी-बच्चों को नहीं दी जा सकती। इस प्रथा को तत्काल रोकने के निर्देश दें। उन्होंने मकानों को तोड़ना गलत बताया।

Hot this week

CAG अधिकारी के घर पर छापा, 3 ग्राम एमडी और 1200 ग्राम गांजा जब्त, पत्नी गिरफ्तार

​भोपाल कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाई प्रोफाइल प्राइड सिटी...

Topics

CAG अधिकारी के घर पर छापा, 3 ग्राम एमडी और 1200 ग्राम गांजा जब्त, पत्नी गिरफ्तार

​भोपाल कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाई प्रोफाइल प्राइड सिटी...

लोन का झांसा देकर गिरफ्तारी का डर दिखाया, महिला से ठगे 4 लाख रुपए

​ग्वालियर: झांसी रोड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img