Sunday, September 6, 2026
22.1 C
Bhopal

बीवी की जुदाई में पति ने फांसी लगाई

भोपाल के जवाहर चौक बस्ती में बीवी की जुदाई से गमजदा ऑटो ड्राइवर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन का कहना कि पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। इससे तनाव में आकर उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जवाहर चौक बस्ती में रहने वाले सोनू अहिरवार पिता भैयालाल (34) ऑटो ड्राइवर था। मंगलवार सुबह सोनू की पत्नी रानी अहिरवार मायके जाने के लिए तैयार हुई। सोनू ने उसे मना किया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद सोनू अपने काम पर चला गया। जब वो शाम को काम से घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं दिखी। पता चला कि रानी मायके चली गई है।इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। उसने कमरे में तेज आवाज में टीवी चलाई। परिवार को लगा सोनू कमरे में टीवी देख रहा होगा। थोड़ी देर बाद जब उसकी भाभी कमरे में पहुंची तो सोनू फंदे पर लटका मिला। परिजन ने उसे फंदे से नीचे उतारा। तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।भाभी को नहीं था सुसाइड का भरोसासोनू के खुदकुशी के बाद उसके भाई राहुल ने भाभी को फोन कर बताया कि भैया ने सुसाइड कर लिया है। इस पर रानी मानने को तैयार नहीं हुई। वह बोली-वीडियो कालिंग कर दिखाओ, तब मानेंगे। रात करीब दो बजे वह मायके से घर से पहुंची। राहुल ने बताया कि भाई की शादी वर्ष 2009 में हुई थी। उनके एक छह साल की बेटी है।

Hot this week

CAG अधिकारी के घर पर छापा, 3 ग्राम एमडी और 1200 ग्राम गांजा जब्त, पत्नी गिरफ्तार

​भोपाल कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाई प्रोफाइल प्राइड सिटी...

Topics

CAG अधिकारी के घर पर छापा, 3 ग्राम एमडी और 1200 ग्राम गांजा जब्त, पत्नी गिरफ्तार

​भोपाल कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाई प्रोफाइल प्राइड सिटी...

लोन का झांसा देकर गिरफ्तारी का डर दिखाया, महिला से ठगे 4 लाख रुपए

​ग्वालियर: झांसी रोड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img