Sunday, November 8, 2026
19.5 C
Bhopal

युवक की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस को ऑनर किलिंग की आशंका

इंदौर। शहर के तेजाजी नगर में अलसुबह एक लोडिंग वाहन चालक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. उसकी गला रेतकर हत्या की गई है. उसे सामान एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के बहाने आरोपी ने अपने घर से बुलाया था. बताया जा रहा है लोडिंग वाहन के पास ही उसकी लाश मिली है. पुलिस को परिचितों पर शक है. तेजाजी नगर थाने में पदस्थ सब इस्पेक्टर विकास शर्मा के अनुसार मृतक का नाम पप्पू यादव निवासी राज रानी नगर रीजनल पार्क है. पप्पू के दो बच्चे हैं. वह लोडिंग गाड़ी चलाता था. बताया जा रहा है कि देर रात उसे सामान पहुंचाने के बहाने से बुलाया गया.काफी दिन पहले लड़की लेकर भागा था : बुधवार सुबह एक निजी कॉलेज के नजदीक उसकी खून से सनी हुई लाश मिली. उसकी लोडिंग गाड़ी भी पास में खड़ी थी. पुलिस को आशंका है कि परिचितों ने ही उसे मौत के घाट उतारा है. हत्या से पहले उसे शराब भी पिलाई गई. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की काफी बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा. प्रारंभिक जांच में पुलिस को ऑनर किलिंग की आशंका है. दरअसल, मृतक पप्पू ने घर के पास में ही रहने वाले गंगाराम की बेटी को प्रेमजाल में फंसाया था और दोनों घर से भाग गए थे. बाद में दोनों लौट आए थे. इसके बाद लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और कर दी थी. बाद में दोनों परिवारों में समझौता भी हो गया.परिजनों ने लगाए आरोप : मृतक पप्पू के भाई अशोक ने आरोप लगाए हैं कि करीब 15 दिन पहले ही गंगाराम के परिवार वालों ने यह धमकी दी थी कि वह पप्पू को जिंदा नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि उसने उनके परिवार की आबरू पर हाथ डाला है. फिलहाल पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर भी जांच पड़ताल में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img