Saturday, September 5, 2026
22.1 C
Bhopal

भाजपा सांसद के बिगड़े बोल, कहा- राजनीति में चमकने के लिए कलेक्टर को थप्पड़ मारने का करते थे इंतजार

रीवा। संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के बुधवार को एक बार फिर बिगड़े बोल सामने आए हैं. एक सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने राजनीति में चमकाने के लिए कलेक्टर को थप्पड़ जड़ने की बात कह दी. उन्होंने कहा कि पहले के जमाने में हम भी इंतजार करते थे कि कब कलेक्टर से मुलाकात हो और उन्हें थप्पड़ जड़कर अपनी राजनीति की शुरुआत की जाए. बताया जा रहा है कि शहर के राज कपूर ऑडिटोरियम में आयोजित स्व भगवतशरण माथुर की जयंती समारोह के अवसर पर सांसद का यह बयान सामने आया है. कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में दे रहे थे भाषणः शहर के कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में आज स्वर्गीय भगवतशरण माथुर की 71वीं जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने संबोधन देते हुए कहा कि कलेक्टर को थप्पड़ जड़ दो तो 2 साल की राजनीति चमक जाती है. सुर्खियों में रहते हैं बीजेपी सांसदः बीजेपी सांसद ने भाषण देते हुए अपने पुराने राजनीतिक जीवन का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने राजनीति करने की आवश्यकता पर बात करते हुए कहा कि पहले के जमाने में कलेक्टर को थप्पड़ जड़ने वाले व्यक्ति का 2 साल का राजनीतिक कैरियर चमक जाता था जिसके लिए हम भी कलेक्टर को थप्पड़ मारने का इंतजार करते रहते हैं. सांसद जनार्दन मिश्रा अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं।

Hot this week

CAG अधिकारी के घर पर छापा, 3 ग्राम एमडी और 1200 ग्राम गांजा जब्त, पत्नी गिरफ्तार

​भोपाल कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाई प्रोफाइल प्राइड सिटी...

Topics

CAG अधिकारी के घर पर छापा, 3 ग्राम एमडी और 1200 ग्राम गांजा जब्त, पत्नी गिरफ्तार

​भोपाल कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाई प्रोफाइल प्राइड सिटी...

लोन का झांसा देकर गिरफ्तारी का डर दिखाया, महिला से ठगे 4 लाख रुपए

​ग्वालियर: झांसी रोड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img