भोपाल में कोरोना के कारण करीब दो साल की पाबंदी के बाद धूमधाम से हनुमान जंयती पर शनिवार को बजरंग बली का जुलूस निकाला जाएगा। पुराने शहर के तलैया इलाके से जुलूस शुरू होकर सिंधी कॉलोनी तक निकाला जाएगा। यह शाम 4 बजे से 7 बजे तक तीन घंटे का रहेगा। इस बार इस जुलूस पर दो ड्रोन कैमरों की नजर रहेगी। सुरक्षा के लिए 600 जवान तैनात किए गए हैं। जुलूस के लिए 16 शर्तें के साथ अनुमति दी गई है। श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बेगवानी ने बताया कि समिति के सदस्य शहर के मंदिरों में जाकर चोला चढ़ाएंगे। इसके साथ ही समिति के सदस्य जुलूस का स्वागत करेंगे। श्रीराम मंदिर गुरुबख्श की तलैया में आयोजित श्रीराम महोत्सव में आरती की जाएगी।यहां से निकलेगा जुलूसजुलूस शाम 4 बजे तलैया काली मंदिर से प्रारंभ होगा। सबसे पहले चार बत्ती चौराहा जाएगा। यहां से बुधवारा, इतवारा, मंगलवारा, आजाद मार्केट, जुमेराती, घोड़ा नक्कास, नादरा बस स्टैंड होते हुए सिंधी कॉलोनी पर शाम करीब 7 बजे संपन्न होगा।सिर्फ त्रिशूल- गदा साथ रखने की अनुमतिजुलूस के दौरान भक्तगण त्रिशूल या गदा को रख सकेंगे। इसके अलावा किसी भी तरह के अन्य हथियार साथ नहीं रखेंगे। जुलूस में इस बार एक ही डीजे रहेगा। इन गानों की भी पुलिस से अनुमति ली गई है। अनुमति दिए गए गाने ही जुलूस के दौरान बजाए जा सकेंगे।
पुलिस बल भी तैनात रहेगाजुलूस की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 600 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जुलूस के आगे और पीछे क्यूआरएफ (क्विक रिएक्शन फोर्स) का सुरक्षा घेरा रहेगा। निगरानी के लिए 2 ड्रोन कैमरों के अलावा 4 कैमरों से वीडियोग्राफी की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर रखे हुए है। इसके अलावा आरएएफ, एसएएफ को रिजर्व में रखा गया है। मां भवानी हिंदू संगठन के जुलूस के रूट के दौरान पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात की जा रही है।जुलूस मार्ग में लगाए बेरिकेट्सएडिशनल डीसी सचिन अतुलकर ने बताया कि जुलूस के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाईराइज बिल्डिंग पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही जुलूस मार्ग के दौरान गलियों को भी बेरिकेट्स लगाकर सील किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन के आला अफसर अतिसंवेदनशील इलाकों का दौरा कर दोनों समुदायों के लोगों से जनसंवाद कर रहे हैं। जुलूस के बीच में राजपत्रित अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है।मंदिरों में चोला चढ़ाया जाएगाश्री हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बेगवानी ने बताया कि 16 अप्रैल शनिवार को श्री राम भक्त हनुमान जी का प्राकट्योत्सव है। जो श्री राम के जन्मोत्सव की तरह ही मनाया जाएगा। सभी संगठनों द्वारा तैयारियों अंतिम रुप दिया जा रहा है। सर्वविदित है कि “रामजी न चले, हनुमान के बिना “हनुमान न चले श्रीराम के बिना। उन्होंने बताया कि सभी मंदिरों में हनुमानजी का चोला चढाया जाएगा। सुबह से ही मंदिरों में पाठ और अन्य कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। हनुमान मंदिरों में भव्य आयोजन होंगे।हाईराइज बिल्डिंगों की सर्चिंग, छतों को खंगालामां भवानी हिंदू संगठन के जुलूस के रूट के दौरान आने वाली हाईराइज बिल्डिंगों की शुक्रवार को पुलिस ने सर्चिंग की। छतों या अन्य स्थानों पर कुछ आपत्तिजनक सामान तो एकत्रित नहीं किया गया है। जुलूस से पहले नगर निगम ने भी सड़कों की साफ सफाई शुरू की है। सड़कों पर पड़े पत्थरों को उठाया गया। इसके अलावा जुलूस के खत्म होने के बाद फूलों को भी उसी दिन सड़कों से हटा दिया जाएगा। गली मोहल्लों को भी बेरिकेट्स लगाकर सील करने की तैयारी की गई है।




