Sunday, November 8, 2026
18.7 C
Bhopal

सरिया पेट में धंसने से मौत:तार से कपड़े उतारते वक्त महिला पिलर पर गिर गई थी

गांधी नगर इलाके में तार से कपड़े उतारते समय अनियंत्रित होकर कालम (पिलर) के सरिए पर गिरने से महिला की मौत हो गई।गांधी नगर इलाके में शनिवार की दोपहर तार से कपड़े उतारते समय अनियंत्रित होकर कालम (पिलर) के सरिए पर गिरने से महिला की मौत हो गई। सरिया महिला के के पेट में घुस गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि विष्णु नगर निवासी 26 वर्षीय गुलशन बी गृहिणी थीं। गुलशन का पति अल्ताफ निजी काम करते हैं।शनिवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे गुलशन घर की छत से तार पर फैले कपड़े उतारने पहुंची थीं। वे कपड़े को खींचते समय अनियंत्रित होकर नीचे गिरी। जहां पिलर में सरिया लगे थे। एक सरिया गुलशन के पेट में धंस गया। लहूलुहान हालत में महिला को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। रविवार को शव का पीएम होगा।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img