Friday, September 4, 2026
21.1 C
Bhopal

गर्भवतियों की जान से खिलवाड़

जच्चा और बच्चा की मौतों के मामले में मप्र की स्थिति देश के सबसे खराब राज्यों में शुमार है। प्रदेश में शिशु और मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए एनएचएम द्वारा गर्भावस्था के दौरान ही महिलाओं में गंभीर जटिलताओं की पहचान कर उन्हें प्रसव के पहले रिस्क से उबारने के लिए प्रयास किए जाते हैं। लेकिन राज्य स्तर से बनी इस प्लानिंग पर मैदानी अमला फेल करने में जुटा हुआ है। खून की कमी, हाई ब्लड़ प्रेशर, सिजेरियन डिलेवरी की हिस्ट्री सहित तमाम गंभीर जटिलताओं से ग्रस्त हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं (HRPW) की जानकारी के साथ आशा कार्यकर्ताएं अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर रहीं हैं। इससे उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की ट्रेकिंग और ट्रीटमेंट में परेशानी आ रही है। एनएचएम की समीक्षा में करीब 25 जिलों में हाई रिस्क गर्भवतियों की जगह एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने मोबाइल नंबर डालने की जानकारी पकड़ में आई है।

Hot this week

मेट्रो निर्माण: सड़क पर मिट्टी फैलाने पर 10 हजार का जुर्माना

​मेट्रो निर्माण के दौरान सड़क पर मिट्टी फैलाकर कीचड़...

Topics

मेट्रो निर्माण: सड़क पर मिट्टी फैलाने पर 10 हजार का जुर्माना

​मेट्रो निर्माण के दौरान सड़क पर मिट्टी फैलाकर कीचड़...

ऑटो-बाइक भिड़ंत के बाद सड़क पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट

​भोपाल। शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित 80...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img