Friday, September 4, 2026
21.1 C
Bhopal

नोएडा में कलेक्शन एजेंट से लूट के 2 आरोपी अरेस्ट, एक के पैर में गोली मारकर पकड़ा

नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले मुठभेड़ में एक आरोपी को पकड़ा। इसकी निशानदेही पर बाद में दूसरे आरोपी को भी धर दबोचा। दोनों आरोपी कलेक्शन एजेंट से लूट के मामले में वांटेड थे। आरोपियों के कब्जे से नकदी और अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। बता दें, लूट में शामिल दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।पुलिस ने रेकी करने वाले सैय्यद ताविस हुसैन उर्फ रिहान और राहुल उर्फ कालिया को मेट्रो स्टेशन सेक्टर-85 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 17 हजार 500 रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने नीटू उर्फ सैमी धीमर को कंपनी डी 05 सेक्टर 80 के पीछे ककराला पुस्ता रोड से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के पैर में गोली लगी है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि नीटू पर 25 हजार का इनाम घोषित है। आरोपी के कब्जे से एक लाख 15 हजार रुपए नकद, घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया है।

Hot this week

मेट्रो निर्माण: सड़क पर मिट्टी फैलाने पर 10 हजार का जुर्माना

​मेट्रो निर्माण के दौरान सड़क पर मिट्टी फैलाकर कीचड़...

टीटी नगर एसडीएम अर्चना रावत कलेक्ट्रेट अटैच, दीपक पांडे को मिला अतिरिक्त प्रभार

​भोपाल। राजधानी के प्रशासनिक अमले में फेरबदल करते हुए...

Topics

मेट्रो निर्माण: सड़क पर मिट्टी फैलाने पर 10 हजार का जुर्माना

​मेट्रो निर्माण के दौरान सड़क पर मिट्टी फैलाकर कीचड़...

ऑटो-बाइक भिड़ंत के बाद सड़क पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट

​भोपाल। शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित 80...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img