Sunday, November 8, 2026
18.7 C
Bhopal

क्राइम ब्रांच करेगी जांच, पुलिस रिमांड पर मुख्य आरोपी अंसार और असलम; अब तक 20 गिरफ्तार

शनिवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के आरोपियों को पुलिस ने रविवार दोपहर रोहिणी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दो मुख्य आरोपियों अंसार और असलम को पुलिस रिमांड में और अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, हिंसा की जांच अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हवाले कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साजिश रचने और हत्या के प्रयास करने जैसे आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है।इधर, जांच के दौरान फायरिंग वाली जगह से गोली का खोखा बरामद हुआ है। पुलिस की 10 टीमें हिंसा की जांच कर रही हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फायरिंग करने वाले अंसार और असलम समेत 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 2 नाबालिग आरोपियों को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से 3 देशी रिवॉल्वर और 5 तलवारें बरामद की गई हैं। पुलिस को गोली चलाने वाले उस आरोपी की तलाश है, जिसके सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img