शाहजहांपुर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। संतान की जिद करने पर पति ने पत्नी की सिलबट्टे से सिर कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही पुलिस को फोन करके मामले की जानकारी दी। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। उसने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पति ने सब राज उगल दिया। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पत्नी संतान चाहती थी, लेकिन पति इसके लिए तैयार नहीं था। इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ।की थी दूसरी शादीदरअसल, करीब 19 साल पहले थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव चौहानापुर निवासी हरिकांत त्रिपाठी की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उसकी दो संतान हैं। बच्चों की देखरेख के लिए 2003 में हरिकांत ने पंजाब के फरीदाबाद की रहने वाली पिंकी से कोर्ट मैरिज की थी। हरिकांत के पहले से ही दो बच्चे थे, इसलिए उसने पिंकी से तीसरी संतान के लिए मना कर दिया।




