Sunday, May 10, 2026
39.1 C
Bhopal

नागालैंड में किराए के खातों में मिले 90 लाख

ग्वालियर में मेट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिए ठगी करने वाली नाइजीरियन गैंग ठगी के लिए 3-3 हजार रुपए में बैंक अकाउंट खरीदती थी। यह खुलासा गैंग के तीसरे साथी की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। इसे क्राइम ब्रांच ने देश के एक छोर नागालैंड से गिरफ्तार किया है। उसने खुलासा किया है कि नागालैंड के लोग बैंक में खाते ही सिर्फ इसलिए खुलवाते हैं कि उनको बेचकर पैसा मिल सके।क्राइम ब्रांच को 3 बैंक खातों से 90 लाख रुपए मिले हैं। चंद रुपए के लिए अपना खाता ठगों को बेचना पूरे गांव का पेशा है। जिनसे खाता खरीदने हैं वह नाम पता बता देते हैं, गांव वाले सब्जी, मछली के ट्रक में पासबुक और एटीएम कार्ड रखकर उनके ठिकाने पर पहुंचा देते हैं। अब पुलिस इसी ठिकाने की तलाश में लगी है।मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए लोगों का ठगने वाली गैंग का खुलासा क्राइम ब्रांच ने पकड़ा था। यह नाइजीरियन गैंग ने पूरे देश में ठगी की थी। उपनगर मुरार की एक डॉक्टर को ठगने के बाद यह पूरे मामले का खुलासा हुआ था। जिस पर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से नाइजीरियन गैंग के दो ठगों क्रिस ओकाफर, नैंसी उर्फ नोनसो इफिडियारो को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद पता लगा था कि ठगी के लिए वह बैंक खाते खरीदते थे। ठग गैंग को बैंक खाते मुहैया कराने वाला ईस्ट दीनापुर, नागालैंड निवासी एनुअल इस्लाम है। उसने तीन बैंक खाते दीनापुर में खुलवाए थे। उन्हें मेट्रोमोनियल साइट पर ठगी करने वाले नाइजीरियन क्रिस ओकाफर, नोनसो इफिडियारो को सिर्फ 3-3 हजार में तीन बेचा था। एनुअल पेशे से पुताई करता है। मूलतः मेरावरी, मोरे गांव असम का रहने वाला है। इन दिनों वर्मा कैंप, नागालैंड में रहता है। इन तीन बैंक खातांे मंे ठगी का 90 लाख रुपए गए हैं।गांव के लोग देते हैं ठगों का साथएनुअल ने पूछताछ में बताया गांववालों को पता है, उनके नाम के बैंक खातों को इस्तेमाल लोगों से ठगा पैसा जमा करने के लिए होता है। लेकिन ज्यादातर केस में पुलिस किसी की तलाश में नहीं आती। जब कभी बाहर की पुलिस आती है तो गांव वाले भी व्यक्ति को छिपा देते हैं जिसकी पुलिस को तलाश है।15 दिन की घेराबंदी में अरेस्टक्राइम ब्रांच डीएसपी रत्नेश तोमर ने बताया ठग गैंग को खाता मुहैया कराने वाले को राउंडअप करने के लिए टीम 15 दिन तक दीनापुर नागालैंड में डेरा डाले रही। आरोपी की लोकेशन मिलने पर उसे अरेस्ट किया। उससे ठगी करने वाले और गैंग के बारे में पूछताछ की जा रही है। यहां पुलिस को भाषा व खाने पीने की समस्या भी आई, लेकिन टीम डटी रही।

Hot this week

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...

फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती पड़ी महंगी, ग्वालियर के ठेकेदार से सवा लाख की ठगी

​ग्वालियर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की जेल

​इंदौर। इंदौर की पॉक्सो (POCSO) स्पेशल कोर्ट ने नाबालिग...

Topics

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की जेल

​इंदौर। इंदौर की पॉक्सो (POCSO) स्पेशल कोर्ट ने नाबालिग...

भोपाल: ई-रिक्शा की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत, टहलते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में शनिवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img