Tuesday, September 1, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में फुटवियर व्यापारी ने की खुदकुशी:सातवीं एनिवर्सरी मनाकर बोला- अब मैं सबसे फ्री हो गया हूं, थोड़ी देर बाद फंदे पर लटका मिला

टीला जमालपुरा इलाके में फुटवियर व्यापारी ने शादी की सालगिरह पर फांसी लगा ली। उसकी यह सातवीं सालगिरह थी। सुसाइड से पहले उसने परिवार के साथ एनिवर्सरी का जश्न भी मनाया। परिवार से कहा- अब मैं सब चीजों से फ्री हो गया हूं। अब कोई दिक्कत नहीं है। थोड़ी देर बाद जान दे दी। सुसाइड नोट नहीं मिलने से वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के मुताबिक टीलाजमालपुरा में रहने वाले नृसिंह सोलंकी (30) फुट वेयर का खुद का शॉप चलाते थे। गुरुवार को उनकी शादी की सातवीं सालगिरह थी, इसलिए दुकान बंद कर रखी थी। चचेरे भाई मुकेश सोलंकी ने बताया कि गुरुवार सुबह वह तैयार होकर मंदिर गया। इसके बाद वह पत्नी, बच्चियों के साथ सालगिरह का जश्न मनाया। वह काफी खुश था। रात में सब लोग खाना खा कर सोने चले गए। नृसिंह भी अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह छह बजे नृसिंह की मां छत पर कपड़े सुखाने गई। देखा कि बेटा छत पर बने कमरे में फंदे पर लटका है। यह देख मां चीख उठी। उनके रोने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिवार ने तुरंत ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार पीएम के लिए भेजा।अब मुझे कोई परेशानी नहीं…मृतक के चचेरे भाई मुकेश सोलंकी ने बताया कि शादी की सालगिरह को लेकर वह बहुत खुश था। परिवार के लोगों को उसने बिल्कुल अहसास नहीं होने दिया कि वो कोई ऐसा आत्मघाती कदम उठाने जा रहा है। उसने किसी तरह की कोई परेशानी नहीं बताई। परिवार से बात करते हुए उसने कहा भी था कि अब मैं सब चीजों से फ्री हो गया हूं। अब मुझे कोई दिक्कत नहीं है फिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह समझ से परे है।

Hot this week

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

Topics

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img