Monday, May 11, 2026
35.1 C
Bhopal

पति बोला- मर जाऊंगा, पत्नी सिर हिलाकर बोली- ओके

भोपाल के कोलार इलाके में पांच दिन पहले प्रॉपर्टी डीलर विनय रजक ने पत्नी आरती रजक को बताकर सुसाइड किया था। विनय ने फांसी लगाने से पहले पत्नी से कहा था- मैं मरने जा रहा हूं। मेरी मौत के लिए तुम, तुम्हारे माता-पिता और परिजन जिम्मेदार होंगे। आरती ने विनय की बात सुनने के बाद कुछ कहा तो नहीं, लेकिन सिर हिलाकर परमिशन जरूर दे दी। इसके VIDEO भी सामने आए हैं।13 और 43 सेकेंड के VIDEO सुसाइड से कुछ समय पहले आरती और विनय के बीच आखिरी बातचीत के हैं। अब चूनाभट्‌टी पुलिस ने इन्हीं VIDEO के आधार पर आरती, उसके माता-पिता समेत 4 से ज्यादा लोगों पर खुदकुशी के लिए उकसाने की धाराओं में FIR की है। पुलिस ने आरोपी ससुर गणेश सिंह कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। विनय के अंतिम संस्कार में भी आरोपी शामिल नहीं हुए थे।पत्नी से आखिरी बातचीतपहले VIDEO में विनय कह रहा है- मैं फांसी लगाने जा रहा हूं। जिम्मेदार तुम हो। तुमने मुझ पर प्रेशर बनाया। मेरे टॉर्चर किया। मानसिक और शारीरिक तौर पर तुमने और तुम्हारे घरवालों ने परेशान किया है। टॉर्चर किया है। मैं अच्छे से जीना चाह रहा था, लेकिन इतना परेशान किया कि मुझे फांसी लगानी पड़ रही है। इसकी जिम्मेदार तुम और तुम्हारे घर वाले होंगे और कोई नहीं होगा।दूसरे VIDEO में कहा- मैंने पत्नी आरती को एक हजार बार मनाने की कोशिश की, लेकिन नहीं मानी। इसने मुझे आज ही बोला है कि तुम मर जाओ। फांसी लगा लो। मेरे पास बहुत पैसा है। पैसा देकर हम छूट जाएंगे। मैं आज फांसी लगा रहा हूं। जो भी यही लोग हैं सब…।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img