Monday, May 11, 2026
35.1 C
Bhopal

भोपाल की हत्यारन बहू!:मां-बाप और भाई के साथ मिलकर ससुर की गला घोंटकर हत्या की; 4 दिन बाद FIR

भोपाल में एक महिला ने अपने माता-पिता और भाईयों के साथ मिलकर ससुर की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को छिपाने के लिए आरोपियों ने जंगल में शव फेंक दिया। चार दिन बाद शॉर्ट पीएम में हत्या की पुष्टि होने के बाद जब तक पुलिस ने आरोपियों के घर पहुंचती, सभी फरार हो चुके थे। आरोपी महिला के पति ने एक साल पहले सुसाइड कर लिया था। तब से वह ढाई साल की बेटी के साथ मायके में रह रही थी। ससुर पोती को लेने गया था।क्या है पूरा मामला?नरीजराबाद पुलिस के अनुसार 50 साल के पूरन बंजारा पुत्र कालूराम बंजारा सीआरकला गांव नजीराबाद के किसान थे। बड़े बेटे के एक साल पहले फांसी लगाकर खुदकुशी करने बाद उनकी बहू उदी ढाई साल की बेटी को लेकर मायके हरिपुरा चली गई थी। तब से वह वहीं रह रही थी। पूरन को बहू के दूसरी शादी करने के बारे में पता चला। पूरन 20 अप्रैल की शाम ग्राम हरिपुर पहुंच गए।यहां उनसे बहू और उनके परिजनों ने झगड़ा मारपीट किया था। पूरन वहां से निकल गए थे। अगले दिन 21 अप्रैल की सुबह पुरन का शव ग्राम सियार कला के रास्ते में मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार शाम पुलिस को शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मिली। इसमें मौत का कारण गला घोंटना आया। इतना ही नहीं शरीर पर कई जगह मारपीट से आई चोट होने की पुष्टि भी डॉक्टरों ने की।इसी आधार पुलिस ने जांच करते हुए दल्ला बंजारा, किसनलाल, रामलाल, तुलसीराम, बलराम, भगाबाई एवं उदीबाई के खिलाफ अपराध समेत अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया। पुलिस जब तक आरोपियों के घर पहुंचती, आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।इस तरह खुलासा हुआपूरन की भतीजी हरिपुरा में रहती है। भतीजी ने पुलिस को 20 अप्रैल की शाम को पूरन चाचा के साथ उदी भाभी और उनके परिजनों ने मारपीट की थी। बीच-बचाव करने पर मामला शांत हो गया था। उसके बाद चाचा घर जाने का कहकर वहां से चले गए थे। इसी आधार पर जब पुलिस ने पूछताछ की, तो सामने आया कि पूरन के जाने के बाद आरोपी उनके पीछे चले गए थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या की पूरी गुत्थी सुलझ सकेगी।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img