Monday, May 11, 2026
36.1 C
Bhopal

जिलाबदर बदमाश को बैरागढ पुलिस ने रंगदारी करते किया गिरफ्तार

थाना बैरागढ- वरिष्ठ अधिकारियो के आदेशानुसार शरीर संबंधी अपराधीयों की धरपकड व उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतू निर्देश प्राप्त हुए हैं ।इसी तारतम्य मे दिनाँक 26.04.2022 को फरियादी अरविंद सेन पिता नंदराम सेन उम्र 36 साल निवासी मनोज किराना के पास राजेंद्र नगर बैरागढ भोपाल ने थाना आकर बताया कि बैरागढ का बदमाश जट्टा चावरिया जो मेरे मोहल्ले के बगल राजेंद्र नगर मे रहता है जबरन शराब पीने के लिये 1000 रूपये की मांग कर अडी डाल रहा है मैने चिल्ला चोट किया तो मौके से भाग गया, जिसकी रिपोर्ट पर थाना बैरागढ मे अपराध क्रमाँक-219/22 धारा 327,294,323,506 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। बदमाश जट्टा चाविरया की तलाश हेतु एक टीम रवाना की गई जो बदमाश की बोरबन पार्क मे छिपे होने की सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर पकडकर थाने लाये कुख्यात बदमाश जट्टा उर्फ आकाश चावरिया के विरूद्ध माननीय DM महोदय भोपाल के आदेश क्रमाँक-247/जिम/जि.ब./2021 दिनाँक 21.12.21 से 6 माह की कालावधि के लिये भोपाल जिले व सीमावर्ती जिलो के लिये निष्कासन का आदेश पारित किया गया था जो वर्तमान मे प्रभावशील है बदमाश के द्वारा श्रीमान DM महोदय के आदेश का उल्लंघन पाया जाने पर थाना बैरागढ के अपराध क्रमाँक-218/22 धारा 14 म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का अपराध पाया जाने से पंजीबद्ध कर आरोपी आकाश चावरिया उर्फ जट्टा पिता नरेश चावरिया उम्र 22 साल निवासी राजेंद्र नगर बैरागढ भोपाल को गिरफ्तार किया गया । जिसे माननीय न्यायालय के यहाँ दिनाँक 27.04.22 को पेश किया जाता है । आपराधिक रिकार्ड – बदमाश थाना बैरागढ का सूचीबद्ध गुण्डा है जिसके विरूद्ध थाना बैरागढ में अडीबाजी, मारपीट, तोडफोड, बलवा जैसे जघन्य अपराध कुल आधा दर्जन प्रकरण पंजीबद्ध हैं ।सराहनीय भूमिया- थाना प्रभारी बैरागढ – डी पी सिंह, उनि. एस.एन. यादव, सउनि लवकुश पाण्डेय, शैलेंद्र सिह,आर. अनुराग, सुरेश, इमरान की सराहनीय भूमिका रही ।

Hot this week

हथाईखेड़ा डेम में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​भोपाल। राजधानी के हथाईखेड़ा डेम में सोमवार सुबह उस...

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...

विदिशा: रंगई ब्रिज पर महिला से सरेराह चेन स्नैचिंग, बदमाशों ने पुलिस को दी चुनौती

​विदिशा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगई...

Topics

हथाईखेड़ा डेम में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​भोपाल। राजधानी के हथाईखेड़ा डेम में सोमवार सुबह उस...

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img