Monday, August 31, 2026
24.1 C
Bhopal

ऑनलाईन हारजीत का दाव लगाते हुए सट्टा खिलाने वाले सटोरी को क्राइम ब्रांच भोपाल ने किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग का एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन, व नगदी 4,500/- रुपये किये बरामद* • आरोपी ऑनलाईन वेवसाईट के WWW.GRANDEXCH.COM जरिये सट्टा नंबरो पर हारजीत का दाव लगवाता था ।• आरोपी शिवशक्ति मंदिर दशहरा मैदान के सामने बरखेडा पठानी गोविन्दपुरा का निवासी है ।• आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग का एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन, व नगदी 4,500/- रुपये किये बरामद । भोपाल दिनांक 27.04.2022 – वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री शिवपाल सिंह कुशवाह अपराध के नेत्रत्व में क्राइम ब्रांच की विशेष टीमों को फरार आरोपीगणों की तलाश पतारसी एवं धरपकड़ मे लगाया गया था । उसी तारतम्य मे क्राइम ब्रांच की एक टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की टीशर्ट नीले रंग का लोवर पहने, दाढी बढी हुई जो दशहरा मैदान में खडा होकर मोबाइल फोन पर बातचीत कर आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिला रहा है । क्राइम ब्रांच टीम सूचना प्राप्त कर दशहरा मैदान पहुंचे जहाँ मुखबिर द्धारा बताये हुलिये का लडका मोबाइल पर बातचीत करता दिखा । जिसे घेराबंदी कर पकडा लिया गया संदेही का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अभिषेक उर्फ बाबू पाटिल पिता सुभाष पाटिल उम्र 26 साल निवासी म.न.175 शिवशक्ति मंदिर दशहरा मैदान के सामने बरखेडा पठानी गोविन्दपुरा भोपाल का बताया ।जिसको मुखबिर सूचना से अवगत कराते हुये जामा तलासी ली तो दाहिने हाथ मे एक सफेद रंग का एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन मिला, है मोबाइल को चैक करने पर गूगल क्रोम में दिनांक 26/04/2022 को आईपीएल क्रिकेट मैच मे चल रहे राजस्थान राँयल्स वर्सेस राँयल चैलेन्ज बैगलोर पर सट्टा खेलने वाली आईडी साईट WWWGRANDEXCHDOTCOM PARIS7777EXCHDOTCOM मिली व 4,500/- नगदी रुपये मिले संदेही अभिषेक पाटिल से पूछताछ करने पर आईडी देकर आईपील क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाना स्वीकार किया जिससे सट्टा खिलाने के वैध दस्तावेज मांगे तो वह पेश नही कर सका । सबब आरोपी द्धारा सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खिलाकर अवैध धन अर्जित करते पाये जाने पर उसका कृत्य अपराध 4 क जुआ एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर मौके पर आरोपी अभिषेक उर्फ बाबू पाटिल के कब्जे से एक सफेद रंग का एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन, व नगदी 4,500/- रुपये मुताबिक जप्ती किया गया है । मुख्य भूमिका– उनि.घनश्याम दाँगी,सउनि पुष्पेन्द्र यादव , प्रआर धीरज पाण्डेय, आर. राजेन्द्र राजपूत, आर सलमान खान , म.आर. संध्या शर्मा।*गिरफ्तार आरोपी की जानकारी-*क्रनाम पता आरोपीशैक्षणिक योग्यता, व्यवसायपूर्व आपराधिक रिकार्ड अभिषेक उर्फ बाबू पाटिल पिता सुभाष पाटिल उम्र 26 साल निवासी म.न.175 शिवशक्ति मंदिर दशहरा मैदान के सामने बरखेडा पठानी गोविन्दपुरा भोपाल10 कोई काम धंधा नही करताICJS के आधार पर कोई आपराधिक रिकार्ड प्राप्त नही हुआ है ।

Hot this week

अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल की कैंटीन से...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

भोपाल में लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, कोलार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस

​भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को समयावधि (टीएल)...

Topics

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img