Sunday, October 11, 2026
32.1 C
Bhopal

बालाघाट में सराफा व्यापारी से 9 लाख की डकैती, विरोध करने पर की फायरिंग और लाठियों से हमला

​बालाघाट। जिले के लांजी थाना क्षेत्र में रविवार रात हथियारबंद बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक सराफा व्यापारी से 9 लाख रुपये के जेवर लूट लिए। बदमाशों ने व्यापारी की कनपटी पर बंदूक तानकर फायरिंग की और सिर पर लाठियों से ताबड़तोड़ वार किए। घायल व्यापारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोंदिया रेफर किया गया है।

​अंधेरे का फायदा उठाकर घेरा

पुलिस के अनुसार, ‘कामना ज्वेलर्स’ के संचालक कपिल आसटकर रात करीब 8-9 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान पूरे इलाके में बिजली गुल थी। जैसे ही व्यापारी घर के पास पहुँचे, दो बाइकों पर सवार करीब 8 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। जेवरों से भरे थैले छीनने की कोशिश में नाकाम होने पर बदमाशों ने फायरिंग की और लाठियों से सिर पर 7-8 वार किए। व्यापारी के गिरते ही बदमाश कीमती जेवर लूटकर आमगांव रोड की ओर फरार हो गए।

​पुलिस की जांच जारी

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुँची और आसपास के रास्तों की छानबीन शुरू की है। इलाके में हुई इस बड़ी डकैती ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अंधेरे का फायदा उठाने और रेकी की आशंका को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

खाटू श्याम दर्शन करने जा रही चौथी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

​भोपाल: सीहोर जिले के चैनल गांव से माता-पिता के साथ...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img