Saturday, May 16, 2026
27.1 C
Bhopal

शादीशुदा युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप

इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने 25 साल की युवती की शिकायत पर उसके परिचित युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। युवती आरोपी को 3 साल से जानती है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से रेप किया। बाद में पीड़िता को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। मामले में सोमवार को पुलिस ने एफआईआर की है।बाणगंगा पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत पर जतिन बैरागी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इलाके में जतिन का दोस्त रहता था। उसके जरिए जतिन से पहचान हुई और फिर बातें होने लगीं। एक दिन जतिन ने कहा कि वह उसे पसंद करता है। शादी करना चाहता है। उसकी बातों पर भरोसा कर लिया।

इंस्ट्राग्राम के माध्यम से कान्ट्रेक्ट किया

साल 2023 में जतिन ने अपना नंबर बदल लिया। इस कारण बातचीत बंद हो गई। कुछ दिन पहले उसने इंस्ट्राग्राम से कान्ट्रेक्ट किया और मिलने को कहा। मैं जब उसके पास पहुंची तो उसने कहा कि वह काम में व्यस्त हो गया था। इसके चलते बात नहीं हो पाई। उसने विश्वास दिलाया कि अब कभी छोड़कर नहीं जाएगा।

इंस्ट्राग्राम से ही लगी शादीशुदा होने की जानकारी

सितंबर में जतिन शादी की बात का कहकर एक होटल में लेकर गया। यहां जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद एक बार वह खजराना इलाके की होटल में भी लेकर गया। बाद में इंस्ट्राग्राम से जानकारी लगी कि जतिन शादीशुदा है। इस बारे में बात की तो उसने कहा कि वह कई लड़कियों से बात करता है। उसकी अच्छी दोस्ती हैं। जतिन ने कहा कि अगर बात नहीं करोगी तो फोटो-वीडियो वायरल कर देगा। उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

Hot this week

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर ‘बाबा’ ने शिक्षक की पत्नी से ठगे ₹1.75 लाख

​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में श्रद्धा...

ईरान-अमेरिका तनाव की आंच अब आपकी जेब तक: एमपी में ₹3 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

​भोपाल/इंदौर | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का सीधा...

Topics

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img