Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

बाइक सवार लुटेरों ने एक महिला का मंगलसूत्र लूट लिया

इंदौर के कनाडिया में बाइक सवार लुटेरों ने एक महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। वह स्कूटर से अपने पति ओर बेटे के साथ अपनी ननंद के यहां भाईदूज के प्रोग्राम में जा रही थी। इसी दौरान बदमाश पीछे से आए और वारदात को अंजाम देकर चले गए। हालांकि पुलिस को आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसमें आरोपियों की शिनाख्त हो गई है।कनाडिया पुलिस ने मंजू परमार निवासी गोविंद कॉलोनी की शिकायत पर बाइक सवार लटेरों के खिलाफ सोमवार को एफआईआर की गई है। मंजू अपने बेटे अंकित और पति संतोष के साथ बैट्री स्कूटर पर अपनी ननंद के घर जा रही थी। इस दौरान अंकित स्कूटर चला रहा था। जब तीनों डायमंड कॉलोनी के यहां पहुंचे तो पीछे से बिना नंबर की बाइक से बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने मंजू के गले पर झपट्‌टा मारा और मंगलसूत्र तोड़कर बाइक को तेजी से आगे ले गए।

इसके बाद मंजू चिल्लाई तो बेटे ने स्कूटर रोककर कारण पूछा। तब मंजू ने मंगलसूत्र छीनने की बात कही। इसके बाद बेटे अंकित ने बेट्री स्कूटर से आरोपियों का पीछा भी किया। लेकिन वह काफी दूर निकल गए। मंजू ओर उसके पति सिलाई का काम करते हैं। पुलिस ने बाद में बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज निकाले। जिसमें चेहरे से दोनों की पहचान हुई है। उनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Hot this week

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img