Saturday, September 26, 2026
20.9 C
Bhopal

झुग्गी बस्तियों में गांजा बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 10 हजार का माल जब्त

​भोपाल। अयोध्या नगर पुलिस ने नशा विरोधी अभियान ‘नशे से दूरी, जरूरी 2.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी झुग्गी बस्तियों में घूम-घूमकर पुड़िया बनाकर गांजा बेचा करता था।

​क्या है मामला:

थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने झील नगर झुग्गी बस्ती में घेराबंदी कर मोहन उर्फ बाला जाटव (38) को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 10,000 रुपये है।

​इतवारा से लाता था माल:

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इतवारा क्षेत्र से गांजा खरीदकर लाता था और अधिक मुनाफे के चक्कर में उसे छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर स्थानीय बस्तियों में सप्लाई करता था। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है, जिसमें मारपीट और आबकारी एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

​पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी समेत उपनिरीक्षक रामराज वघेल, सुदील देशमुख, नरसिंह राजपूत और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img