भोपाल। इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चालकों के लिए राहत भरी खबर है। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र डीबी सिटी मॉल में अब वाहनों की चार्जिंग और भी आसान और तेज हो गई है। ईवीडीओक्यू (EVDOQ) ने मॉल के बेसमेंट बी-3 में भोपाल का पहला 120 किलोवॉट (kW) क्षमता वाला अल्ट्रा-फास्ट डीसी ईवी चार्जर शुरू किया है।
कम समय में फुल चार्ज
कंपनी के अनुसार, यह अत्याधुनिक चार्जर सभी CCS2 कम्पैटिबल इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए उपयुक्त है। इसकी अल्ट्रा-फास्ट क्षमता के कारण वाहन चालक कम समय में अपनी गाड़ी को चार्ज कर सकेंगे। मॉल के बेसमेंट में इस 120kW चार्जर के साथ-साथ 60kW का एक अन्य डीसी फास्ट चार्जर भी उपलब्ध कराया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले ईवीडीओक्यू ने बंसल प्लाजा में 80kW क्षमता का डीसी चार्जर स्थापित किया था। इस नई सुविधा के शुरू होने से शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ईवी मालिकों को बड़ी सहूलियत होगी।



