Saturday, February 21, 2026
19.9 C
Bhopal

प्यार में अंधी बीवी ने कराया पति का मर्डर

अलीगढ़ के बरला थाना इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है. मोहल्ला कोठी में रहने वाली बीना नाम की महिला ने अपने पति सुरेश की हत्या अपने प्रेमी से करवा दी.

जानकारी के अनुसार, बीना और सुरेश की शादी 12 साल पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे भी हैं. लेकिन पिछले 8 सालों से बीना का गांव के ही मनोज नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो उम्र में उससे 6 साल छोटा है.

पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या

सुरेश दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था. इसी दौरान मनोज घर आने-जाने लगा और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए. बीना अपने पति और बच्चों को नींद की गोलियां खिलाकर सुला देती थी और फिर प्रेमी से घर में ही मुलाकात करती थी.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

गांव वालों ने कई बार दोनों को साथ पकड़ा, पंचायत भी हुई, लेकिन दोनों ने रिश्ता नहीं तोड़ा. बीना ने पहले पति को गला दबाकर मारने की योजना बनाई थी, लेकिन बच्चों के पास सोने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया. इसके बाद बीना ने अपने प्रेमी मनोज को अवैध तमंचा दिलवाया और पति को घर से बाहर भेजकर उसी से गोली मरवा दी. हत्या के बाद आरोपी मनोज खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया. पुलिस ने बीना को भी हिरासत में ले लिया है.

Hot this week

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...

भोपाल: अज्ञात वाहन की टक्कर से संघ प्रचारक की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल | राजधानी के ईटखेड़ी इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img