Friday, October 2, 2026
23.2 C
Bhopal

भोपाल में महिला ने खुद को आग लगाकर किया सुसाइड

भोपाल में एक महिला ने खुद को आग लगाकर सुसाइड कर लिया। वह 8 महीने के गर्भ से थी। सुसाइड से पहले रात 8 बजे आखिरी बार पिता से फोन पर बात की थी। कहा था कि पति और ससुरालवालों ने जीना मुहाल कर दिया।

घटना इंद्रपुरी इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है। महिला के पति ने अपने ससुर को रात ढाई बजे कॉल कर इसकी जानकारी दी। अस्पताल पहुंचे परिजन को बेटी का शव मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

डेढ़ साल पहले की थी लव-मैरिज अनुप्रिया सिंह (28) पति दीपक सिंह मूल रूप से जबलपुर की रहने वाली थी और गृहिणी थी। उसके पिता रमेश ने बताया कि डेढ़ साल पहले बेटी ने दीपक से लव मैरिज की थी। पहले ही परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था, हालांकि बेटी की खुशी के लिए शादी कर दी। शादी में सभी जरूरी दान दहेज दिया गया था।

दामाद मायके से पैसे लाने का बनाता था दबाव रमेश ने बताया कि दामाद हमारे दिए दहेज से खुश नहीं था। वह मायके से कारोबार के लिए रकम लाने का दबाव बेटी पर बनाता था। उसके परिवार वाले भी बेटी को आए दिन तानाकशी करते थे। दामाद शराब पीने का आदी था, नशे में धुत होकर बेटी से मारपीट भी करता था। इसकी जानकारी कई बार बेटी ने कॉल पर अपनी मां और मुझे दी।

कई बार लौटने के लिए कहा, बेटी नहीं मानी रमेश ने बताया कि दीपक की करतूतों को सुनने के बाद बेटी को कई बार मायके लौटने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं मानती थी। वह हर हाल में अपना घर बसाए रखना चाहती थी। इसी कारण ससुराल में तमाम यातनाओं को सहती रही। गर्भवती होने के बाद भी दीपक उसका ध्यान नहीं रखता था। इसी से तंग आकर उसने जान दी है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img