Friday, October 2, 2026
27.1 C
Bhopal

मां का इलाज कराने आए युवक का एक्सीडेंट में मौत

भोपाल के एयरपोर्ट रोड पर अस्पताल के बाहर सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। घटना शनिवार की है, इलाज के दौरान रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक ब्यावरा का रहने वाला था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक अशोक नायक (45) पिता रामचंद्र नायक शहीद कॉलोनी ब्यावरा में रहते थे। उनकी मां को पिछले दिनों पैरालिसिस अटैक आया था। मां का इलाज कराने अशोक भोपाल आए थे। मां को शुक्रवार की सुबह भोपाल मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी देखरेख करने अशोक अस्पताल में ही ठहरे हुए थे।

भर्ती दोस्त से मिलने पहुंचे थे अशोक

अशोक अपने एक दोस्त से मिलने पहुंचे थे, जो भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल से निकलकर जब अशोक सड़क पार कर अपनी कार की ओर जा रहे थे, तभी मनभावन टेकरी के पास तेज रफ्तार दूध से भरे एक अज्ञात लोडिंग वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

गंभीर रूप से जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोहेफिजा पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। जिससे की टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। रविवार की दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन शव को ब्यावरा लेकर रवाना हो गए हैं।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img