Monday, September 28, 2026
29.1 C
Bhopal

स्कूटी को टक्कर मारते हुए छात्रा पर चढ़ा डंपर, मौत

भोपाल के बागसेवनिया इलाके में डंपर ने स्कूटी सवार दो बहनों को टक्कर मार दी। दोनों उछलकर गिरीं, इतने में डंपर का पहिया छोटी बहन के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बड़ी बहन भी घायल है। दोनों राजा भोज मार्केट से गिफ्ट खरीदकर घर लौट रहीं थीं। घटना सोमवार शाम की है। ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग निकला। आरोप है कि ड्राइवर डंपर को नो-एंट्री में ले आया था।

गीतांजली स्कूल के पास रहने वाली अनुष्का कनर्जी (15) पुत्री राजू 10वीं में पढ़ती थी। सोमवार को वह बड़ी बहन मुस्कान (16) के साथ स्कूटी से राजा भोज मार्केट से गिफ्ट खरीदकर घर जा रही थी। मार्केट से थोड़ी आगे बैंक ऑफ इंडिया के सामने गणेश मंदिर के पास दोनों पहुंची ही थीं, तभी पीछे से आए डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में अनुष्का की मौत हो गई। मुस्कान की हालत नाजुक है। उसके पैर में गंभीर चोट लगी है। मुस्कान के पिता राजू गैस एजेंसी में काम करते हैं। घटना के समय स्कूटी मुस्कान चला रही थी।

Hot this week

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img