Saturday, July 4, 2026
31.3 C
Bhopal

हत्या के प्रयास के मामले का आरोपी गिरफ्तार

मुरैना जिले की नूराबाद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी जवाहर उर्फ कल्ला गुर्जर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रसिद्ध धार्मिक स्थल करह धाम के पास छुपा हुआ था। पुलिस ने उसके कब्जे से कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

धनेला गांव में 29 जून 2025 को जमीन को लेकर जवाहर उर्फ कल्ला गुर्जर और गजेंद्र गुर्जर के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते गोलीबारी में बदल गया था। घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हुआ। विवाद के तत्काल बाद नूराबाद थाना पुलिस ने दोनों तरफ से क्रॉस मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी जवाहर तब से फरार था।

करह धाम के पास छिपा मिला आरोपी मामले की तलाश में जुटी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी करह धाम के आसपास के इलाके में छिपा है। टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

नूराबाद थाना प्रभारी सौरभ पूरी ने बताया कि “धनेला गांव में हुई गोलीबारी के बाद क्रास हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। सभी अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके थे। केवल मुख्य आरोपी जवाहर की गिरफ्तारी शेष थी, जिसे आज पकड़ लिया गया है।”

Hot this week

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...

बैरसिया पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7 बाइक और नकदी जब्त

​बैरसिया (भोपाल)। भोपाल देहात पुलिस ने जुआं-सट्टा के खिलाफ...

भोपाल: शहर के प्रमुख चौराहों से हटेगी जाम की समस्या, प्रशासन सख्त

​भोपाल। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने...

Topics

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...

बैरसिया पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7 बाइक और नकदी जब्त

​बैरसिया (भोपाल)। भोपाल देहात पुलिस ने जुआं-सट्टा के खिलाफ...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img