Monday, June 22, 2026
35.9 C
Bhopal

पीटकर तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने का आरोप

हरदा जिले के महिला थाने में तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला ने पति पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के बाद तीन बार ‘तलाक’ बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया है।

महिला थाना प्रभारी अंजना मालवीय ने बताया कि पीड़िता की शादी वर्ष 2020 में मुस्लिम रीति-रिवाजों के साथ सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद शुरू हो गया था। इससे परेशान होकर महिला मायके चली गई।

ससुराल लौटी तो पति ने की मारपीट, फिर तलाक कुछ समय बाद जब वह वापस ससुराल लौटी तो पति ने मारपीट शुरू कर दी और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करने लगा। इस बीच आरोपी उसे छोड़कर कहीं चला गया। बाद में जब महिला दोबारा ससुराल गई तो पति ने उसे तीन बार ‘तलाक’ बोलकर घर से निकाल दिया।

महिला लौटी मायके, फिर दर्ज कराई रिपोर्ट घटना के बाद महिला अपने मायके हरदा आ गई और महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी वसीम पिता अब्दुल कुरैशी, निवासी नर्मदापुरम, के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में इससे पहले भी दो महिलाओं ने तीन तलाक के प्रकरण दर्ज कराए थे।

Hot this week

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

Topics

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img